Posts

Showing posts from June, 2021

उड़ान

Image
उड़ती चिड़िया आसमान में हर कहि, इनमे स्त्री-पुरुष का भेद नही। जहाँ चाहती उड़ जाती, पुरे आसमान को नाप के आती, पंख फैलाती झट से चहचहाती उड़ जाती, जैसे ख़ुशी में गाना गाती। मानव की इनसे अलग है कहानी, स्त्री की उड़ान लगती सब को बचकानी। हर कोई इनको कैद करना चाहे, हर कोई इनके पंख कुतरना चाहे। बन जाए वो बस घर की रानी, भुल के अपने सपनो की कहानी। हर पुरुष की यही है चाहत सुहानी।

चाँद की कहानी

Image
        रहता नही कभी चाँद भी हमेशा पुरा,  तो क्यों हो हम दुखी जब रह जाए जिंदगी में कुछ अधुरा। जिन्दगी की तो बस यही है कहानी, कभी अमावश्या तो कभी पूर्णिमा है आनी। अमावश्या ही ज्ञान कराता, टिम-टिम तारो का साथ दिखाता, पूर्णिमा का चाँद है ज्ञानी वो न भूले अमावश्या की कहानी, टिम-टिम तारो का भी मान बढाता, खुद भी चमकता ओरो को भी चमकाता।  जिन्दगी की तो बस यही है कहानी,            कभी अमावश्या तो कभी पूर्णिमा है आनी।             

सपनों की उडान

Image
   भरते है उडान सपनो की हर कोई, मिलती है मंजिले कुछ को, खो जाते है राहो में ही कई कहि। सपनों का सफर आसान नही, होती है इसमे कुर्बानिया  कई।  निराशाओं के बादल आते है इसमे कई, जो लड़ता है इन बादलो से , जीतता है वही। होती असफलता फिर भी खुद को थामता नही। मिलती है सफलता उसे जो कभी हार मानता नही।